FBI के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया की गिरफ्तारी से दहला मैक्सिको, कार्टेल और सेना के बीच भीषण मुठभेड़

  • Share on :

नई दिल्ली. मैक्सिको के सिनालोआ राज्य में FBI की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल ड्रग लॉर्ड फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ ‘एल चापो इसिड्रो’ की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गई. सड़कों पर गोलीबारी हुई, सैन्य हेलिकॉप्टरों से संदिग्ध कार्टेल सदस्यों पर फायरिंग की गई, ट्रकों में आग लगा दी गई और हाईवे पर रास्ते रोक दिए गए. हिंसा के चलते कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपना पड़ा.
44 वर्षीय मेजा फ्लोरेस को शुक्रवार को उसके संगठन के दो सीनियर सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई मैक्सिकन सेना, नेशनल गार्ड स्पेशल फोर्स और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में की गई. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध कार्टेल सदस्यों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. इसका असर आबादी वाले इलाकों और प्रमुख हाईवे पर भी पड़ा.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मैक्सिको के दो सैन्य हेलिकॉप्टर जमीन की ओर लगातार फायरिंग करते दिखाई दिए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा बलों और  ड्रग तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान हेलिकॉप्टरों ने हवाई मदद दी. सिनालोआ के हाईवे पर ट्रकों और अन्य वाहनों में आग लगा दी गई. संदिग्ध कार्टेल सदस्यों ने कई जगह रास्ते बंद कर दिए, जिससे ट्रैफिक रुक गया और कई वाहन चालक फंस गए. सिनालोआ की अंतरिम गवर्नर ग्रेसिएला डोमिंगुएज नावा ने बताया कि राज्य के अलग-अलग हाईवे पर लोग फंसे हुए थे.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper