ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में महू बंद सफल, दवा व्यापारियों ने निकाली रैली

  • Share on :

महू, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर महू के दवा व्यापारियों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। महू केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद को समर्थन देते हुए शहर सहित तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेडिकल स्टोर बंद रखे।
सुबह एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदुम महेश्वरी एवं सचिव मनोज व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दवा व्यापारी शहर के प्रमुख मार्गों पर एकत्रित होकर निकले। व्यापारियों ने रैली निकालकर बंद को सफल बनाने का संदेश दिया।
दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित व्यवस्था तथा बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी छूट का विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि इससे छोटे दवा विक्रेताओं का व्यापार प्रभावित हो रहा है, इसलिए सरकार को इस व्यवस्था पर सख्त नियंत्रण करना चाहिए।
महू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि नर्सिंग होम से जुड़ी मेडिकल दुकानों पर लोग आवश्यक दवाइयां लेने पहुंचते रहे।
महू केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद को सफल बनाने वाले सभी दवा व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper