मिडल ईस्ट तनाव से चरमराई वैश्विक अर्थव्यवस्था, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा बोलीं- 'आने वाला समय चुनौतीपूर्ण'
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने दुनिया के लिए बड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि आने वाला समय काफी चुनौतियों भरा होगा. आगामी IMF विश्व बैंक की बसंतकालीन बैठकों से पहले आईएमएफ की हेड क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने चेतावनी दी कि ग्लोबल इकोनॉमी बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है. बहुत पॉजिटिव और आशावादी होने पर भी यह इसमें गिरावट की संभावनाएं दिख रही हैं.
अपने बयानों में जॉर्जीवा ने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था, जो टेक्नोलॉजी और फाइेंशियल कंडीशन के कारण काफी मजबूती से चल रही थी, अब मिडिल ईस्ट तनाव के कारण नए संकट से जूझ रही है. उन्होंने कहा कि हमारे सबसे आशावादी नजरिए में भी, हमें रेटिंग में गिरावट का सामना करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि होर्मुज रास्ते में बाधा आने, आपूर्ति प्रभावित होने और कमजोर विश्वास से होने वाला नुकसान पहले से हमारे नजरिए में शामिल है. इस रुकावट का मुख्य कारण एनर्जी सेक्टर में आया बड़ा संकट है. उन्होंने कहा कि तेल और गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे कीमतें बढ़ गई हैं और आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है.
जंग छिड़ने के तुरंत बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया. हालांकि अपने रिकॉर्ड हाई से ये कुछ हद तक कम हुए हैं, फिर भी ये इतनी ज्यादा बनी हुई हैं कि अलग-अलग अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई का दबाव बना हुआ है. इसका असर सभी सेक्टर में दिखाई दे रहा है. डीजल और जेट ईंधन जैसे रिफाइनरियां ईंधनों की कमी से परिवहन और व्यापार प्रभावित हो रहा है, जबकि उर्वरक और रसद की बढ़ती लागत वैश्विक खाद्य असुरक्षा को और भी बदतर बना रही है. IMF का अनुमान है कि लाखों और लोग भुखमरी की ओर धकेले जा रहे हैं, जिससे पहले से ही नाजुक वैश्विक स्थिति और भी बिगड़ रही है.
साभार आज तक

