खाड़ी में गहराया सैन्य तनाव: ईरान ने कुवैत और बहरीन पर दागे ड्रोन, अमेरिका ने केशम आइलैंड पर किया पलटवार

  • Share on :

कुवैत सिटी। ईरान की आईआरजीसी ने कुवैत और बहरीन पर हमला किया है। कुवैत की सेना ने कहा है कि उसने दुश्मन के एक ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया है। कुवैती सेना ने X पर एक बयान में बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के हमलों को रोक दिया है। इसने कहा कि धमाकों की जो आवाजें सुनी गई हैं, वे दुश्मन ड्रोन को इंटरसेप्ट करे की वजह से हैं। वहीं, अमेरिका और ईरान ने भी एक दूसरे पर हमले किए हैं। बहरीन ने दो अलग-अलग अलर्ट में नागरिकों को ड्रोन हमले को लेकर चेतावनी जारी की।
अमेरिकी सेना ने मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात में होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम आइलैंड पर कई हमले किए। अमेरिकी सेना ने इसे आत्मरक्षा में किया गया हमला बताया। इसके कुछ घंटे पहले ईरान ने कहा था कि उसने बहरीन में अमेरिकी रडार सिस्टम पर ड्रोन से हमला किया है। IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के मिलिट्री ड्रोनों के बार-बार ईरानी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में की गई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि बहरीन के एयर बेस को निशाना बनाकर दागे गए ईरानी ड्रोन कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके और उन्हें पहले ही इंटरसेप्ट कर दिया गया। बहरीन पर 5 दिनों के भीतर यह तीसरा ईरानी ड्रोन हमला था। इसके कुछ घंटों बाद केशम आइलैंड पर हमला किया गया। यह हमला एक मिसाइल लॉन्च साइट को निशाना बनाकर किया गया।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper