मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा के मांगलिया में ‍निर्माणाधीन रेलवे ओव्हरब्रिज का निरीक्षण किया

  • Share on :

निर्माण कार्यों में तेजी लायें, लोक निर्माण विभाग और रेलवे समन्वय के साथ कार्य करें - श्री सिलावट

इन्दौर । जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के मांगलिया में 45 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन इंदौर-देवास रेलवे समपार ओव्हरब्रिज का निरीक्षण किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री गुरमीत कौर भाटिया और रेलवे के अधिकारी साथ थे। मंत्री श्री सिलावट ने  निर्माणाधीन रेलवे ओव्हरब्रिज के प्रगति कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की और उसकी विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने रेलवे ओव्हरब्रिज की ड्राइंग और डिजाइन देखी और मौके पर ही रतलाम डीआरएम से दूरभाष पर बातचीत कर निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस रेलवे ब्रिज की लंबाई 790 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है।

                मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ करें। लोक निर्माण विभाग और रेलवे समन्वय के साथ कार्य करें। निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर 15 दिवस में प्रस्तुत करें और उसकी मॉनीटरिंग करें।

                श्री सिलावट ने बताया कि यह रेलवे ओव्हर ब्रिज ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर उज्जैन का लिंक रोड है, जिस पर हजारों वाहनों का आवागमन होता है।  इस रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण होने से प्रतिदिन 1 लाख से अधिक लोगों को सुलभ व सरल आवागमन होगा। इस मौके पर जनपद सदस्य श्री भरत पटेल, श्री रवि वाजपेयी, एसडीओ श्री गोरेलाल सोलंकी, रेलवे अधिकारी श्री कैलाशचंद, नायब तहसीलदार श्री विकास रघुवंशी, मांगलिया सरपंच श्री विजय हिरवे, श्री विक्की यादव,  उप सरपंच श्री चेतन मेहता, श्री महेश मंत्री एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper