मंत्री सिलावट ने देवगुराडिया गुटकेश्वर महादेव मंदिर मेले का किया शुभारंभ
इन्दौर। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री मधु वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वजीतसिंह सिसौदिया, श्री देवराजसिंह परिहार, श्री रवि दुबे, जिला पंचायत सदस्य श्री रामेश्वर चौहान, श्री रामस्वरूप गेहलोत, श्री विष्णु चौधरी, श्री धनसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका टैगौर सहित सैकडों धर्मप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मंत्री श्री सिलावट ने परिवार सहित गुटकेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर देवगुराडिया स्थित प्रसिद्ध गुटकेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पत्नी श्रीमती सुनीता सिलावट एवं पुत्र श्री बंकिम सिलावट सहित पुत्रवधु के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को प्रसादी फलाहारी खिचडी का वितरण भी किया।

