मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने कांग्रेस के किसान चक्का जाम आंदोलन पर दी तीखी प्रतिक्रिया

  • Share on :

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष  श्रवणसिंह चावड़ा ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे किसान चक्का जाम आंदोलन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किसानों के नाम पर आंदोलन करने के बजाय किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व में किसानों से झूठे वादे कर उन्हें ठगने का कार्य किया था। भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा किसानों से एक-एक दाना गेहूं खरीदने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर भंडारण क्षमता को 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 120 प्रतिशत कर दिया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भाजपा जिला अध्यक्ष  श्रवणसिंह चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी के नाम पर गुमराह किया और वादाखिलाफी कर उन्हें डिफॉल्टर बनाने का काम किया। भाजपा सरकार किसानों को सम्मान और आर्थिक मजबूती देने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को समर्थन मूल्य, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि लागत कम करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को किसानों के मुद्दे पर राजनीति बंद कर आत्ममंथन करना चाहिए तथा किसानों से अपने पुराने वादों पर माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विनोद चंदानी, वरिष्ठ नेता कमल पटेल सहकार्यालय मंत्री रवि जैन चंकी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper