इतिहास रच दिया! लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
अहमदाबाद. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने...
इंदौर। लसूडिय़ा इलाके में 14वें फ्लोर से गिरकर एक नाबालिग लडक़ी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक घटना निपानिया इलाके की है।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक छात्रा का नाम अंजलि शर्मा है। वह सुबह स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। इस दौरान वह स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट चली गई। यहां से लिफ्ट से ऊपर गई फिर वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में वह लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रा एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ाई करती है। वहीं उसके परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई