युगपुरुष धाम से लापता नाबालिग मिला

  • Share on :

इंदौर। इंदौर के श्री युग पुरुष धाम से लापता नाबालिग बच्चा मिल गया है। आश्रम संचालिका डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चे के लापता होने पर तेजाजी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
बच्चे को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। यहां से बच्चा लापता हो गया था। अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चे की जानकारी एक पानी पूरी वाले ने दी। बच्चे ने युग पुरुष धाम के लोगो वाले कपड़े पहने थे। लोगो देखकर पानी पूरी वाले ने संस्था का नंबर निकाला और हमें जानकारी दी। बच्चे को सुरक्षित बुलवा लिया गया है। बच्चा मानसिक दिव्यांग है।
बता दें कि नाबालिग को रविवार को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद इस आश्रम की संचालिका शुभदा ऑस्कर ने नाबालिग के लापता होने की जानकारी श्री युग पुरुष धाम को दी थी। बच्चा मानसिक दिव्यांग है। सोमवार शाम चार बजे जब गिनती की गई तो नाबालिग हॉल में खेल रहा था। शाम सात बजे दोबारा की गई गिनती में वह दिखाई नहीं दिया। उसे कई जगह तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर डॉ. अनिता शर्मा तत्काल अखंड परमानंद आश्रम पहुंची और पुलिस में शिकायत की। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper