सरोजिनी नगर में विधायक राजेश्वर सिंह ने किया जनहित में सराहनीय कार्य
मोहम्मद आसिफ लखनऊ रिपोर्ट
सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश्वर सिंह ने एक बार फिर जनहित में तत्परता दिखाते हुए बड़ी समस्या का समाधान किया।
कई महीनों से क्षेत्र में एक सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा था, जिससे स्थानीय निवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी जैसे ही विधायक राजेश्वर सिंह को मिली, उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए लखनऊ नगर निगम की अधिकारी सुषमा खरकवाल को सूचित किया। उनके निर्देश पर मात्र छह दिनों के भीतर हैंडपंप का रिबोर कार्य पूरा कर दिया गया, जिससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों में खुशी, विधायक व प्रशासन का आभार व्यक्त
हैंडपंप के ठीक होने के बाद मोहल्ले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मलिक मोहम्मद ने कहा कि हैंडपंप खराब होने से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन विधायक जी की तत्परता से यह समस्या जल्द ही हल हो गई।
इस उपलक्ष्य में स्थानीय निवासियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए सभी समुदायों के लोगों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधायक राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई।
विकास कार्यों की सराहना, क्षेत्र में प्रगति की कामना
इस अवसर पर बालाजी मंदिर के अध्यक्ष पिंटू यादव को बुलाकर हैंडपंप का विधिवत शुभारंभ करवाया गया। उन्होंने विधायक राजेश्वर सिंह, नगर निगम की टीम तथा वार्ड नंबर 10 प्रथम की पार्षद गीता देवी का धन्यवाद किया।
स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की कि विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्य होते रहेंगे और जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अखिलेश राजभर, पीर मोहम्मद, आसिफ मोहम्मद, राज संजीव कुमार महेंद्र यादव सूरज कुमार राजभर सखी चंद्रा राजभर अनवर अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें पुनः विधानसभा में चुनने की कामना की।