विधायक श्री पाठक और कलेक्टर श्री तिवारी ने टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

  • Share on :

60 टीबी मरीजों को 6 माह तक फूड बास्केट उपलब्ध कराने के लिए विधायक श्री पाठक देंगे सहयोग राशि
कटनी सेजिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी  । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम खितौली में आयोजित शिविर शासन की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदना और जनसहभागिता की प्रेरक पहल का साक्षी बना। शिविर में विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उपचाररत टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। इस पहल से मरीजों को उपचार के साथ पोषण का संबल मिला।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रवर्तित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी मरीजों की मदद के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की पहल पर जिले में नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के सहयोग के लिए आगे आने वाले लोगों की श्रृंखला में अब विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक भी शामिल हुए हैं। उन्होंने खितौली क्षेत्र में उपचाररत 60 टीबी मरीजों को आगामी 6 माह तक फूड बास्केट उपलब्ध कराने के लिए सहयोग राशि देने की बात कही।
 इलाज के साथ पोषण पर भी जोर

शिविर में टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर विशेष जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को नियमित उपचार जारी रखने के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। फूड बास्केट का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण
 विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ, 60 मरीजों की 6 माह तक होगी चिंता

शिविर में विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए 60 उपचाररत मरीजों को आगामी 6 माह तक फूड बास्केट उपलब्ध कराने के लिए सहयोग राशि देने की बात कही। यह पहल उपचाररत मरीजों के लिए नियमित पोषण सहयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper