चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने झाबुआ हाट बाजार में की खाद्य सामग्री की जांच

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संभाग स्तरीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एमएफटीएल) के माध्यम से आज झाबुआ नगर स्थित कृषि उपज मंडी में लगने वाले हाट बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर ही जांच कर मिलावट की पहचान की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में चल रहे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज हाट बाजार में कुल 16 खेरची एवं फेरी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु रखे गए विभिन्न मसालों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की गई।

जांच में मुख्य रूप से जीरा, सौंफ, दालचीनी, पूजा पत्री, हल्दी, धनिया एवं मिर्च मसाला सहित कुल 46 नमूनों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मसालों में सामान्यतः की जाने वाली रंग मिलावट की जांच की गई। जांच में दो नमूने अमानक स्तर के पाए गए, जिनकी लगभग 700 ग्राम मात्रा को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला 24 मई से 26 मई 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करेगी। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper