कंगना रनौत के समर्थन में मंडी पहुंचे मोदी, बोले- पागलपन के अलग ही स्तर पर पहुंच गई है कांग्रेस

  • Share on :

नई दिल्ली। प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कंगना रनौत के समर्थन में मंडी पहुंचे मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पागलपन के अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। कांग्रेस सत्ता में आने पर भारत के परमाणु हथियारों को खत्म करने, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को बहाल करने और नागरिकता संशोधन अधिनियम को रद्द करने का इरादा रखती है। चुनावी रैली में उन्होंने उन लोगों पर भी हमला बोला, जिन्होंने प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
हिमाचल के मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस को एक ऐसा भारत पसंद है जो गरीब हो, नागरिक समस्याओं से घिरा हुआ हो। इसलिए, यह देश में पुरानी स्थिति को वापस लाना चाहते हैं। यह देश की प्रगति में रिवर्स गियर लगाना चाहती है, इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर वह सत्ता में आती है तो वह अनुच्छेद 370 को वापस लाएगी और सीएए को रद्द कर देगी। यह पागलपन के स्तर पर पहुंच गया है जहां यह कहा जा रहा है कि यह भारत के परमाणु हथियारों को समाप्त कर देगा। वे अपने चुनाव अभियान में ये घोषणाएं कर रहे हैं।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper