पीएम मोदी की उपस्थिति में मोहन यादव ने ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • Share on :

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी ष्टरू के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। फिलहाल, कोई और विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, क्चछ्वक्क के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 स्टेट के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए।
शपथ लेने से पहले मोहन यादव ने कहा, सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा। जस की तस धर दीनी चदरिया...। . मोहन यादव आज भोपाल के खटलापुरा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने हनुमान जी का पूजन किया।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल के चेहरे तलाशने की भी तैयारी है। बड़े नेताओं से प्रारंभिक चर्चा करने के बाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद दिल्ली जाएंगे। गुजरात फॉर्मूला चलता है तो कैबिनेट नए चेहरों के साथ बनेगी। जो लंबे समय से मंत्री रहे, ऐसे कई बड़े नाम बाहर होंगे। उन्हें सिर्फ जातिगत गणित (सोशल इंजीनियरिंग) ही बचा पाएगा। यानी ष्टरू चेहरे की तरह अब मंत्रिमंडल भी चौंकाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि डिप्टी स्भ्ढम् और स्पीकर की नियुक्ति के बाद हाईकमान बचे हुए बड़े नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, विजय शाह, भूपेंद्र सिंह, बिसाहूलाल सिंह जैसे कुछ नेताओं की भूमिका जल्द स्पष्ट करेगा। इसके बाद ही मंत्रिमंडल के नाम फाइनल होंगे। संघ के नामों को प्राथमिकता में रखा जा सकता है। इसके साथ जातिगत समीकरण और महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। बताया गया है कि रीजन व संभागों में भी संतुलन बैठाया जाएगा।
साभार

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper