दौसा में मातम: बेकाबू कार ने तोड़ा डिवाइडर और सामने से आ रहे ट्रक से टकराई, 6 दोस्तों की गई जान

  • Share on :

दौसा। दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ, जब सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper