मुंबई की बारिश से जनजीवन बेहाल, यातायात साधनों पर भी असर

  • Share on :

मुंबई। मुंबई में भारी बरसात के चलते जनजीवन बेहाल हो गया है। इसके अलावा यातायात साधनों पर भी इसका असर देखने को मिला है। एक तरफ तमाम इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। दादर, विले पार्ले, किंग्स सर्किल समेत तमाम इलाकों में पानी भरने से वाहन बंद पड़ गए और लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी। वहीं, कुर्ला रेलवे स्टेशन, विद्या विहार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों पर पानी भर गया। बेस्ट की बस सर्विस पर भी बारिश ने असर डाला है। इसके अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
मुंबई की बरसात के चलते पूरी मुंबई में ट्रेन यातायात पर असर पड़ा है। सेंट्रल रेलवेज ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों पर पानी भरने के चलते पांच ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। हालात सामान्य होने के बाद कल्याण और कसारा के बीच की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। रेलवे ने जानकारी दी है कि यह ट्रेनें आठ जुलाई के लिए अगली नोटिस तक बंद रहेंगी। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित अन्य पड़ोसी क्षेत्रों की जीवन रेखा माना जाता है। मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क के जरिये प्रतिदिन 30 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper