स्नेहलतागंज में गंदे पानी की शिकायत पर निगम आयुक्त का निरीक्षण, जांच के लिए सैंपल लिया

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। स्नेहलतागंज स्थित विशाल पैराडाइज मल्टी में गंदे पानी की शिकायत पर नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल स्वयं मौके पर पहुंचे और रहवासियों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि नर्मदा का पानी साफ है, जबकि मल्टी में उपयोग हो रहे करीब 18 वर्ष पुराने निजी बोरिंग के पानी से समस्या की आशंका है।
आयुक्त ने बोरिंग के पानी का सैंपल जांच के लिए लेने, फिलहाल उसका उपयोग बंद रखने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रेनेज लाइन की सफाई और आवश्यक मरम्मत के निर्देश भी जारी किए। जेल प्रशासन से भी ड्रेनेज लाइन में कचरा नहीं डालने का आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper