निगमायुक्त सुश्री परिहार ने नगर के स्वीकृत एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी । नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार प्रातः नगर निगम के माध्यम से संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों एवं समय सीमा में कार्यवाही हेतु चिन्हित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।निगमायुक्त  ने सभी संबंधित अधिकारियों को नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने मैदानी अमले को लक्ष्य देकर उसके अनुरूप कार्य को पूर्ण कराए। इसके साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यो की मॉनिटरिंग करें और स्वीकृत विकास कार्यों को जल्द से जल्द से पूर्ण कराएं।  समीक्षा बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री  असित खरे, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, जयेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल सहित विभागीय लिपिकों की उपस्थिति रही। 
बैठक में नगर विकास हेतु नवीन स्वीकृत 396 कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 111 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा शेष कार्य प्रगतिरत है। निगमायुक्त द्वारा अप्रारंभ कार्य, भुगतान एवं अनुबंध हेतु शेष कार्य सहित अनुबंध की कार्यवाही के उपरांत अप्रारंभ कार्यो की विस्तार से समीक्षा की जाकर सभी कार्यो में प्राथमिकता से कार्यवाही कर तय समय-सीमा में वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों दिए। निगमायुक्त ने वर्षा प्रारंभ होने के पूर्व मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराकर नागरिकों को सुगम आवागमन मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। फिश पार्लर के निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पुरैनी स्थित फल मंडी के पास स्थल का चयन किया जाकर लेआउट आदि की कार्यवाही पूर्ण करा ली गई है। जिस पर निगमायुक्त द्वारा फिश पार्लर निर्माण की दिशा में शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper