वीणा म्यूजिकल ग्रुप और स्टार फेन क्लब का संगीतमय आयोजन  "सलामत रहे दोस्ताना हमारा ..."

  • Share on :

वीणा म्यूज़िक ग्रुप और स्टार फेन क्लब किशोर कुमार के जन्मदिवस के पूर्व मेलोडियस संगीत कार्यक्रम "सलामत रहे दोस्ताना हमारा..." का आयोजन 2 अगस्त, रविवार शाम 7 बजे संतोष सभागृह में करने जा रहा है, आयोजक प्रकाश गुप्ता और हेमंत अग्रवाल ने बताया कि इंदौर के मूर्धन्य गायक वाइस ऑफ किशोर राजेश शर्मा, वॉइस ऑफ रफी नासिर खान, जयमाला लाड, सपना जोशी , प्रकाश गुप्ता मेलोडियस किशोर,रफी,मुकेश, लता, आशा के सदाबहार नगमे सुनाएंगे, संगीत संयोजन इंटरनेशनल रिदम बैंड के राजेश मिश्रा गुड्डू का है, 7 सदस्यीय लाइव बैंड सदाबहार गीतों में मधुर संगीत देगा, मंच संचालन कैफियत के बॉलीवुड एंकर श्री सतीश पांडे करेंगे, पूर्व में भी वीणा म्यूजिकल ग्रुप हमेशा मेलोडियस हाल शो करते आ रहा है, इस बार खास आवाज किशोर कुमार की राजेश शर्मा, रफी साहब की आवाफ नासिर खान को लेकर सुंदर नगमों की फेहरिस्त बनाई है, मुकेश के भी युगल मधुर नगमे प्रस्तुत किए जायेंगे, इस महफिल में सदाबहार नगमे सुन ने को मिलेंगे, राजेश शर्मा, नासिर खान के देश भर में बड़े बड़े स्टेज शो होते रहते है, इनको महफ़िल का श्रोताओं को इंतजार रहता है, युगल गीतों में जानी मानी मधुर आवाज जयमाला साथ है, ये जुलाई अगस्त माह रफी किशोर मुकेश के नाम रहता है अनेकों हाल शो होंगे पर वीणा म्यूज़िक और स्टार फेन क्लब का यह मेलोडियस शो एक यादगार शो होने जा रहा है, इसकी जोर शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी है शानदार 30 नगमे की रिहर्सल कलाकार कर रहें है , आयोजन सभी के लिए है !!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper