पितृ शांति हेतु संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 4 अक्टूबर से
इंदौर। महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति के तत्वावधान में पीठाधीश्वर पंडित राजेश शास्त्री जी महाराज के पावन सानिध्य में पितृ शांति एवं पितरों की प्रसन्नता के उद्देश्य से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने के साथ ही अपने पितरों के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन कथावाचक पंडित श्री राजेश शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
कथा का आयोजन महादेवी दिव्य धाम, मुसाखेड़ी, मयूर नगर, पावर हाउस के सामने, 380/1 इदरीश नगर, इंदौर में होगा।
महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालुजनों से इस धार्मिक आयोजन में सादर सम्मिलित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
जय श्री राधे-राधे।

