नगर मंडल भाजपा हाटपीपल्या की सेवा पखवाडा कार्य शाला बैठक ग्राम गोला में संपन्न
हाटपीपलिया से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट
हाटपीपल्या। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भाजपा हाटपीपल्या की सेवा पखवाड़ा कार्य शाला बैठक ग्राम गोला में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री मनीष जी सोलंकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी सैधव विशेष अतिथि पंकज जी धारू विशेष अतिथि संयोजक अर्जुन सैधव के आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया
बैठक में मुख्य अतिथि मनीष जी सोलंकी ने बैठक में सम्बोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता अभियान व रक्त दान शिविर व सेवा भाव के रूप में मनाने की बात कही साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती समेत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के आयोजन बुथ स्तर तक मनाने की बात कही।
बैठक में पंकज जी धारू सरपंच चेतन सैधव मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सैधव मंडल उपाध्यक्ष गणेश पाटीदार व अर्जुन सैधव ने भी सम्बोधित किया
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रमेश संदूकलिया ने किया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव ने दिया व आभार वरिष्ठ भाजपा नेता अजाब सिंह सैधव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से मनीष सोलंकी हरिसिंह टोंडर राजेंद्र सिंह जामनिया कृष्ण पाल सिंह सैधव राजेंद्र चावड़ा राजेंद्र सिंह सैधव अभिमन्यु सैधव धीरज सिंह सैधव धर्मेंद्र सेधव नारायण सिंह सैधव हरेन्द सिंह सैधव नितिन शर्मा प्रेम वर्मा प्रेम नारायण शर्मा यशवंत सिंह हरीश बंजारा शैलेन्द्र सैधव गौरव मेश्रा राजू पठान समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।

