नागपुर: देर रात क्लोरीन गैस लीक होने से मची भगदड़, 40 की तबीयत बिगड़ी; NDRF तैनात

  • Share on :

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को जहरीली गैस के रिसाव के चलते कम से कम 40 लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। खबर है कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों से कई सैकड़ों मीटर दूर रहने के लिए कहा गया है। वहीं, बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को सुरक्षा किट पहने देखा गया था। कहा जा रहा है कि देर रात से ही सिलेंडर से रिसाव हो रहा था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर् के अनुसार, एक वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होना शुरू हो गई थी। अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि गोधानी नगर पंचायत में फागो पाटिल ले आउट के पास वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में रिसाव हुआ था। उन्होंने जानकारी दी है कि 900 किलों के क्लोरीन गैस सिलेंडर से रात करीब 1 बजे से रिसाव शुरू हो गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट में काम करने वाले और आसपास रहने वाले लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। कहा जा रहा है कि इसके चलते 8-10 प्लांट कर्मचारी और 20-25 अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ी है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कनहा है कि स्पर्श हॉस्पिटल और मेयो हॉस्पिटल में 40 लोगों का इलाज चल रहा है।
खबर है कि रिसाव की खबर के साथ मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF यानी नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीमें पहुंच गईं थीं। इसके बाद काफी देर तक बचाव कार्य चला और हालात पर काबू पाने की कोशइश की गई। सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर लीक को बंद किया जा सका और सिलेंडर को पानी और कास्टिक सोडा मिले पदार्थ में रखा गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper