नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित

  • Share on :

वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स हरदा
हरदा 10 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्री श्रीकांत बनोठ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनजातीय कार्य विभाग जिला हरदा के प्रभारी जिला संयोजक श्री प्रमोद कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश अनुसार सीएम हेल्पलाइन पर जिला हरदा की श्रीमती रेखा यादव द्वारा रसोईया के मानदेय भुगतान संबंधी शिकायत क्र. 1000003988 तथा ग्राम धनियाजाम निवासी श्री अरविन्द इवने द्वारा आवास सहायता योजना की राशि के भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत क्र. 1000003993 दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर श्री माथुर का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में श्री माथुर का मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, अनुसूचित जाति-जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम नियत किया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper