नरवर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
​नरवर (शिवपुरी) | 16 अप्रैल 2026 शिवपुरी पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता और तत्परता दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नरवर पुलिस ने नाबालिग से संबंधी अपराध (पॉक्सो एक्ट) के मामले में तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​थाना नरवर में हाल ही में अपराध क्रमांक 68/26 दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2), 64 (1), 87 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी,  अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश जारी किए थे।
​घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा  आयुष जाखड़ के कुशल मार्गदर्शन में नरवर थाना प्रभारी ने टीम गठित की। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी आकाश कुशवाह (24 वर्ष), निवासी अंगोली चक नरवर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​आरोपी को कम समय में पकड़ने और मामले की गुत्थी सुलझाने में इन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
​निरीक्षक: विनय यादव
​उनि.: मनोज सरयाम
​सउनि: सतीश जयंत
​आरक्षक: गजेंद्र जाटव (784), नरेंद्र मौर्य (426), माधौसिंह (815), गौरव कुमार (952

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper