NEET के तनाव ने ली एक और जान: 166 अंक आने पर डिप्रेशन में थी अंकिता, फांसी लगाकर दी जान

  • Share on :

नई दिल्ली। एक तरफ जहां नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म हो गया है, वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़े खुदकुशी के मामले थम नहीं रहे हैं। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां कर्जत तालुका के एक गांव में 19 साल की छात्रा अंकिता सांगले ने नीट परीक्षा में कम नंबर आने के बाद तनाव में आकर खुदकुशी कर ली।
अंकिता ने दिल्ली में CJP की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। बता दें कि नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक, री एग्जाम और नतीजों की अनिश्चितता के बीच कई छात्र भारी मानसिक दबाव से गुजर रहे थे। इससे पहले भी देश के अलग-अलग कोने में कम से कम 20 छात्रों ने पेपर लीक को जिम्मेदार ठहराते हुए खुद की जान ले ली थी।अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार से आश्वासन मिलने के बाद जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन और अनशन तो समाप्त हो गया, लेकिन खुदकुशी का सिलसिला जारी है।
एएनआई के मुताबिक अंकिता को नीट की परीक्षा में 166 नंबर ही मिले। उम्मीद से काफी कम अंक आने और डॉक्टर बनने का सपना टूटता देख अंकिता गहरे डिप्रेशन में चली गई थी। शनिवार दोपहर जब परिवार के लोग बाहर गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था तब अंकिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper