नेपाल: भोटेकोशी की बाढ़ में डूबा था बैंक, 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला 50 करोड़ का सोना

  • Share on :

काठमांडू. नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. बाढ़ का पानी नुवाकोट जिले के त्रिशूली इलाके में स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा में भी घुस गया और पूरा बैंक परिसर पानी में डूब गया. कई दिनों बाद जब हालात कुछ सामान्य हुए तो बैंक के अंदर फंसी करोड़ों की संपत्ति को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया गया. इस दौरान बैंक से करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया.
पुलिस के मुताबिक 10 भाद्र को आई बाढ़ में कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा पूरी तरह प्रभावित हुई थी. पानी और मलबे के बीच बैंक के लॉकर और अन्य हिस्सों तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था. इसके बावजूद पुलिस और संबंधित टीमों ने करीब 8 घंटे तक लगातार अभियान चलाकर बैंक के अंदर रखी कीमती धातुओं और नकदी को सुरक्षित बाहर निकाला.
अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, लगभग डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद, चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया. इसके अलावा बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper