नेपाल: पहली कैबिनेट बैठक में ही बड़ा फैसला, केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार
नई दिल्ली. नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई जेन-जी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में की गई है, जिसमें इन दोनों नेताओं को जिम्मेदार ठहराया गया था. जानकारी के मुताबिक, बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया था. इसी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई. रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाई गई, जिसके चलते कई छात्रों की मौत हुई. सरकार ने इस मामले में जवाबदेही तय करने के लिए सीधे कार्रवाई का रास्ता चुना.
साभार आज तक

