पाकिस्तान में गहराया नया संकट: ईरान बॉर्डर बंद होने से LPG के दाम आसमान पर, 7,000 रुपये तक पहुंचा सिलेंडर
नई दिल्ली. पाकिस्तान का दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझते देश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, तो वहीं सबसे बड़ा संकट एलपीजी का खड़ा हो गया है, ईरानी बॉर्डर से सप्लाई ठप होने के चलते पाकिस्तान में एलपीजी की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं और इसका बुरा असर देश के रिक्शा चालकों पर पड़ा है, जिन्हें अपने खाने तक में कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है. खासतौर पर लाहौर में बुरा हाल है, जहां ज्यादातर रिक्शा एलपीजी से ही चलते हैं.
पाकिस्तान में नए सिरे से पैदा हुए इस एलपीजी संकट का सीधा कनेक्शन ईरान से जुड़ा हुआ है. दरअसल, ईरान बॉर्डर का बंद होना Pakistan की शहबाज शरीफ सरकार लिए अब बेहद महंगा पड़ रहा है. दरअसल, सीमा बंद होने से ईरान से पाकिस्तान आने वाले LPG टैंकर समेत अन्य सामनों से भरे ट्रक फंसे रह गए और गैस की कमी के चलते देश में LPG Cylinder Price रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं. पाकिस्तान LPG एसोसिएशन का कहना है कि पहले ईरान से रोजाना लगभग 7,000 मीट्रिक टन LPG पाकिस्तान में आती थी और ये आयात पर बंद है.
पाकिस्तानी ट्रेडर्स का कहना है कि बीते 17 अक्टूबर से LPG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि ईरान के दो बॉर्डर क्रॉसिंग बंद हो गए थे, जिससे एलपीजी इंपोर्ट रुक गया था. यह फरवरी में US-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नया और बड़ा एनर्जी शॉक है. पाकिस्तानी व्यापारियों ने बताया कि बॉर्डर बंद होने के कुछ ही दिनों में 12 kg के सिलेंडर की कीमत 56% बढ़कर 7,000 पाकिस्तानी रुपये हो गई है. खुले बाजार में एलपीजी लगभग 583 रुपये प्रति किलो मिल रही है.
साभार आज तक

