स्पेस सेक्टर को नई रफ्तार: PM मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEOs से की मुलाकात, प्राइवेट इकोसिस्टम और AI पर हुई चर्चा

  • Share on :

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के स्पेस सेक्टर को नई रफ्तार देने वाले स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की. यह बातचीत सुबह 10 बजे हुई. इसमें भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर चर्चा हुई. स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे भी बातचीत में शामिल रहे. 
सरकार ने पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला है. इसका असर भी दिख रहा है. देश में सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा और दूसरी आधुनिक तकनीकों पर काम करने वाले कई नए स्टार्टअप सामने आए हैं. ऐसे में पीएम मोदी की आज की बातचीत को सरकार और स्पेस इंडस्ट्री के बीच अहम संवाद स्थापित हुआ है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे स्टार्टअप्स से मुलाकात की और उनकी ऊर्जा तथा महत्वाकांक्षा की तारीफ की है. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की.
पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात की. हमेशा की तरह उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से प्रभावित होकर लौटा. आपको उनकी सोच और आशावाद जरूर पसंद आएगा.'
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper