न्यू जर्सी, अमेरिका ने सहज योग को सम्मानित किया - अभिभूत हैं सहज योगी
21 मार्च 'श्री माताजी निर्मला देवी दिवस' के रुप में जाना जायेगा
सहज योग संस्थापिका और हमारी परम पावनी श्री माताजी श्री निर्मला देवी को तो किसी सम्मान की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके जीवन का लक्ष्य तो अपने बच्चों को परम चैतन्य से अभिभूत कर उन्हें सम्मानित करना था। परंतु, सहज योग जिस प्रकार विकसित होकर विश्व को ईश्वरीय साम्राज्य में प्रवेश करवा रहा है, तब सहज योगी बच्चे अपनी माँ को सम्मानित किये बिना रह नहीं पाते हैं क्योंकि माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और स्वयं की आत्मशुद्धि के लिए उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता महसूस होती है और ऐसा करते हुए वे स्वयं भी गौरवान्वित होते हैं।
न्यू जर्सी, अमेरिका में जब परमपूज्य श्री माताजी सम्मानित हुई हैं, तब सहज योग के रुप में भारतीय संस्कृति भी सम्मानित हुई और परम पावनी माँ के सभी बच्चे खुशी से झूम उठे। 21 मार्च सहज योग के लिए मात्र एक महत्वपूर्ण दिन नहीं बल्कि वरदान है क्योंकि इसी दिन परमपूज्य श्री माताजी ने धरती पर अवतार लिया। छिंदवाड़ा की पुण्य भूमि पर परमपूज्य श्री माताजी 21 मार्च, 1923 को अवतरित हुई। तब कौन जानता था कि इस घोर कलियुग युग में अब सतयुग का आरंभ होने वाला है।
अमेरिका में लाखों सहज योगी हैं। इससे पहले भी कई बार अमेरिका के अलग अलग राज्यों ने श्री माताजी को व्यक्तिगत रुप से सम्मानित किया। लेकिन अमेरिका में राष्ट्रीय स्तर पर यह पहला सम्मान था। 9 मार्च, 2026 को अमेरिका के न्यू मीलफोर्ड, न्यू जर्सी नगर के महापौर माइकल पुटरिनो ने उद्घोषणा के साथ यह घोषणा पत्र जारी किया कि एतद् द्वारा 21 मार्च को 'श्री माताजी निर्मला देवी दिवस' के रुप में जाना जायेगा। इस घोषणा पत्र में परमपूज्य श्री माताजी के जन्म, महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान, विश्व शांति व मानव के उत्थान के लिए 'सहज योग' की स्थापना और सहज योग प्रचार प्रसार में उनके अथक प्रयास का जिक्र है। दो बार श्री माताजी को नोबल पुरस्कार के लिए नामित किये जाने का भी उल्लेख है। सहज योग से मिलने वाले तनाव मुक्ति, आरोग्य और आंतरिक शांति का भी विवरण है।
9 मार्च, 2026 को इस घोषणा के दौरान बड़ी संख्या में सहज योगी परिवार के सदस्य, मित्रगण व सहयोगी उपस्थित थे और उन्हें इस सुंदर पल के साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। सभी सहज योगी श्री माताजी का हृदय से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें इस अनमोल पल से सम्मानित किया। विश्व भी अभिभूत है, भारत भी गौरवान्वित है और सहज योगी का दिल गदगद है। कोटिशः नमन माॅं। सहजयोग ध्यान का आनंद और अनगिनत लाभ लेने हेतु अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं।

