सेवा संकल्प अभियान में नई जिम्मेदारी, दिव्यादित्य शाह जिला संयोजक एवं बलराम पंवार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष
संवाददाता :- पुनीत सेन
खंडवा/खार। सेवा संकल्प अभियान के तहत संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। श्री दिव्यादित्य शाह जी (बाबा साहब) को जिला संयोजक तथा श्री बलराम पंवार जी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खार मंडल परिवार की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
दिव्यादित्य शाह एवं बलराम पंवार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। खार मंडल परिवार के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों पदाधिकारी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सेवा संकल्प अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा अभियान के उद्देश्यों एवं जनसेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारियों के अनुभव, सक्रियता एवं कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद भी जताई गई।
इस अवसर पर खार मंडल परिवार की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को दोनों पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

