इंदौर में एनएचआरसी विशेष प्रतिवेदक की बैठक सम्पन्न, मानवाधिकार मुद्दों की समीक्षा

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर।  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्रा के इंदौर दौरे के दौरान आज जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा कनेश सहित वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री पवन सिंह चौहान तथा श्री शैलेन्द्र सौलंकी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री नरेन्द्र भिड़े, नगर निगम आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
 बैठक के दौरान विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्रा ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सामुदायिक वन अधिकार, जनजातीय वर्ग के कल्याण और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मानवाधिकारों से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
 बताया गया कि दौरे के दौरान विशेष प्रतिवेदक द्वारा जेलों एवं जुवेनाइल होम सहित आंगनवाड़ी केंद्रों, महिला आश्रय गृहों, अनाथालयों तथा दिव्यांगजन, वृद्धजन, ट्रांसजेंडर और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper