एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने किया केस दर्ज, रेव पार्टी करने का लगा आरोप

  • Share on :

नोएडा। बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एल्विश पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इसमें प्रतिबंधित सांपों के जहर तक का इस्तेमाल किया जा था तो विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। पुलिस ने स्टिंग कर कई लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने एल्विश यादव समेत 6 के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए। जिनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़) हैं। इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था। एल्विश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper