विधानसभा दावेदारी में अब अशोक सैनी का नाम भी उछला

  • Share on :

महू। आगामी विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होना है किंतु अब तक भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद नवरात्रि में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा होना तय हैं। जिनमे अब तक प्रमुख रूप से हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए कद्दावर नेता रामकिशोर शुक्ला को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है तो वही पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार का टिकट कटना इस मर्तबा निश्चित माना जा रहा है। इधर शुक्ला - दरबार के अलावा कांग्रेस में दर्जनभर नेताओं के नाम दावेदारों के रूप में चल ही रहे थे कि अब विधानसभा के चोरल ग्राम पंचायत से अशोक सैनी का नाम भी उछलकर सामने आया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अंतरसिंह दरबार के खास समर्थक अशोक सैनी का बायोडाटा दिल्ली कार्यालय में मंगवाया गया है।
गौरतलब है कि महू विधानसभा में कांग्रेस भी दमदार उम्मीदवार लाना चाहती है। इसलिए अब यहां से नए जातिवाद समीकरण को देखते हुए ओबीसी के उम्मीदवार को उतारने का मन बनाया जा रहा है, जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले कांग्रेस के दिल्ली दरबार में महू की सीट को लेकर मुद्दा उठा था जिसमें पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के बाद अब उनके खास समर्थक अशोक सैनी का नाम भी आगे आया हैं। सैनी के पिता भगवान दास सैनी आदिवासी नेता माने जाते हैं। वैसे देखा जाए तो चोरल सहित आसपास की 46 ग्राम पंचायत मे सैनी परिवार का दखल रहा है ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper