भारतीय सेना में अब महिलाओं का कद बढ़ाए जाने की तैयारी, शुरू होने वाली हैं नियुक्तियां

  • Share on :

नई दिल्ली। भारतीय सेना में अब महिलाओं का कद बढ़ाए जाने की तैयारी है। खबर है कि महिला अग्निवीरों को जवानों के तौर पर शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। जून 2022 से ही भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निपथ योजना के जरिए नियुक्तियां जारी हैं। आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल भारतीय सैन्य सेवाओं में करीब 1700 महिला अधिकारी हैं।
भारतीय सेना में टुकड़ियों को उनकी भूमिका और काम के आधार पर तीन वर्गों में बांटा जाता है। कॉम्बैट आर्म्स (पैदल सेना, हथियारबंद और मशीनीकृत पैदल सेना शामिल है।), कॉम्बैट सपोर्ट आर्म्स (तोपखाने, इंजीनियर, हवाई सुरक्षा, सैन्य विमानन और सैन खुफिया व्यवस्था शामिल है।) और सर्विसेज (आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स, कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स और आर्मी मेडिकल कॉर्प्स) इसका हिस्सा हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महिलाओं को जवानों के तौर पर नियुक्त करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। कहा जा रहा है कि नियुक्ति पहले सर्विसेज से शुरू होगी। बाद में इसका विस्तार कॉम्बैट सपोर्ट आर्म्स में किया जाएगा। भारतीय सेना में 10 लाख से ज्यादा जवान हैं। अब तक सेना में महिलाओं को सैनिक स्तर पर सैन्य पुलिस कोर में शामिल किया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper