मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित दौरे हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

  • Share on :

जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 मार्च को प्रस्‍तावित कटनी आगमन के मद्देनजर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही इन समस्‍त अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं।
इनकी लगी ड्यूटी
          जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर और अतिरिक्‍त सीईओ अनुराग मोदी को कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण व्यवस्‍था की जिम्‍मेदारी दी गई हैं। जबकि वनमंडलाधिकारी  गर्वित गंगवार हेलीपैड स्‍थल एवं कार्यक्रम स्‍थल पर बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्‍ली की व्‍यवस्‍था करेंगे।
इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्‍या परिहार, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्‍ता, जनपद पंचायत बड़वारा की सीईओ प्रभा तेकाम और मुख्‍य नगर पालिक अधिकारी बरही  रामशिरोमणि त्रिपाठी को हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्‍थल पर फायर ब्रिगेड, चलित शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, कार्यक्रम स्‍थल की जांच कर फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
          जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया हेलीपैड स्‍थल पर कारकेड वाहन की व्‍यवस्‍था, बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था, विशिष्टगण एवं अतिथियों की सुरक्षा, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग तथा रोड शो के दौरान आवश्‍यक सुरक्षा व्‍यवस्‍था की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह और पीआईयू के कार्यपालन यंत्री उदल सिंह उईके हेलीपैड स्‍थल में वेरिकेटिंग, सेफहाउस, शौचालय, प्रतीक्षालय, मंच, पंडाल, और सड़कों की मरम्मत, कार्यक्रम स्‍थल पर लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम कराने का कार्य देखेंगे।
          इसी प्रकार संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र कुमार पटेल, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ श्री प्रदीप सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती एवं तहसीलदार ढीमरखेड़ा श्री नितिन कुमार पटेल को कार्यक्रम स्‍थल में मंच पर निर्धारित स्‍थान पर विशिष्‍ट अतिथियों की बैठक व्‍यवस्‍था एवं मंचीय कार्यक्रम की संपूर्ण व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी दी गई है।
          वहीं डिप्टी कलेक्‍टर विंकी उईके हेलीपैड स्‍थल पर ज्ञापन एवं आवेदन एकत्रित करेंगी। जबकि एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी कार्यक्रम के दौरान वीआईपी वाहन एवं कारकेड वाहन की व्‍यवस्‍था, सर्किट हाउस में कमरों का आरक्षण एवं सत्‍कार व्‍यवस्‍था का कार्य करेंगे।
          जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी एवं ओमप्रकाश साहू वीवीआईपी एवं क्रू मेंबर को दिये गये भोजन एवं स्‍वल्‍पाहार के नमूने का परीक्षण करेंगे। वहीं विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री डी.एन. चौकीकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस, चिकित्‍सकों की ड्यूटी लगाने, हेल्‍थ कैंप एवं वीवीआईपी हेतु चिकित्‍सा आदि व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी सिविल सर्जन यशवंत वर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को दी गई है।
          संपूर्ण कार्यक्रम के लिये स्‍थापित डीसीसी कंट्रोल रूम प्रभारी लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा और नापतौल निरीक्षक माजिद खान होंगे। जबकि ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जितेन्‍द्र कुमार गुप्‍ता एवं परियोजना अधिकारी एनआरएलएम शबाना बेगम मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत हेतु गुलदस्‍ता तथा फूल-माला की व्‍यवस्‍था करेंगे।
          जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम पायलट और क्रू मेंबर के सत्कार का जिम्मा संभालेंगी। लोक निर्माण विभाग की अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मानसी सिंह एवं विद्युत सुरक्षा की सहायक यंत्री श्रीमती ज्‍योति यादव कार्यक्रम स्‍थल पर माईक, कॉर्डलेस माइक, पोडियम, साउण्‍ड सिस्‍टम एवं समस्‍त विद्युत उपकरण की टेस्टिंग कर सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्‍ध करायेंगी।
          कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण परिवहन व्‍यवस्‍था एवं वाहनों की फिटनेस की संपूर्ण जिम्‍मेदारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  संतोष पाल को दी गई है। जबकि जिला आपूर्ति अधिकारी  सज्‍जन सिंह वीआईपी के स्‍वल्‍पाहार, भोजन तथा पेयजल की व्‍यवस्‍था करेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम स्‍थल से मंच संचालन डाइट व्‍याख्‍याता श्री राजेन्‍द्र असाटी,  जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्‍डेय कार्यक्रम स्‍थल पर कन्‍या पूजन, दीप प्रज्‍ज्वलन एवं रंगोली तैयार कराने, श्रम पदाधिकारी श्री के बी मिश्रा हितलाभ वितरण हेतु हितग्राहियों की सूची तैयार करने का कार्य करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper