7 अगस्त को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ करेंगे योजनाओं की समीक्षा
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । शुक्रवार, 7 अगस्त को मंगल भवन में 11.30 बजे से जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी योजनाओं को गति प्रदान करने समीक्षा करेंगे। श्री कोरी ने समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सहायक यंत्री, उपयंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी और शाखा प्रभारी को समीक्षा बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अवगत होवें कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अत्यंत जवाबदेही के साथ तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा के मुद्दे
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वासअभियान, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना, अनुग्रह सहायता, व्हीबी -जी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिक नियोजन में वृद्धि एवं अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास पूर्णता, समग्र ई- केवाईसी एवं निर्धारित एजेंडा के अनुसार अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

