बुद्ध पूर्णिमा पर गृहे गृहे गायत्री अभियान के तहत सोनखेड़ी चेतना केंद्र के 47 ग्रामों के 1810 ग्रामों में यज्ञ हुआ सम्पन्न हुआ

  • Share on :

ग्राम मगरखेड़ी में भी ग्रहे ग्रहे गायत्री अभियान के तहत विश्व शांति के लिए किया गया यज्ञ
शिवकुमार राठौड़ कसरावद
कसरावद.अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे विश्व में एक साथ एक समय पर घर घर में गायत्री यज्ञ चलाए जा रहे अभियान गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में तहसील कसरावद के ग्राम ग्राम में गायत्री अभियान चलाया गया था। जिसमे ग्राम सोनखेड़ी चेतना केंद्र के 47 ग्रामों के 1810 घरों में यज्ञ पूर्ण करवाया गया।यज्ञ को लेकर पूर्व से गांव गांव तैयारिया करवाई जा रही थी जिसमे सभी ग्रामों में परिजनों को आपने अपने घरों में कर्मकांड सहित मोबाइल पंडित के माध्यम से यज्ञ करवाया जाना था।यह यज्ञ पूरे विश्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में विश्व कल्याण हेतु घर घर करवाया गया।यज्ञ का समय पूरे देश में सुबह नौ बजे से बारह बजे के बीच में रखा गया था।ग्राम मगरखेड़ी पीपलझोपानिमबैड़ी लालतलाई 
रामपुरा मुकुंदपुरा ओरंगपुरा सत्राटी  जरोली  मालपुरा ग्राम भोइंदा सहित क्षेत्र के सभी घरों में यज्ञ पूर्ण हुआ।  यह अभियान दुनिया के 100 देशों में 25 लाख घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ के माध्यम से सम्पन्न हुआ।सारे देश में किए जा रहे इस पावन यज्ञ द्वारा वातावरण एंव प्रकृति का शोधन होगा साथ ही सारे संसार में सुख शांति समृद्धि स्थापित होगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper