जन्मदिन पर सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को 26 औद्योगिक इकाईयों की दी सौगात

  • Share on :

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन को आज 26 औद्योगिक इकाइयों की सौगात मिली है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन संभाग स्थित औद्योगिक क्षेत्रों की इकाईयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। संयोग से सीएम मोहन यादव का आज जन्मदिन भी है। इस इकाई के लगने के बाद हजार लोगों को रोजगार मिलना संभ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने 60वें जन्मदिन पर उज्जैन शहर को 26 नई औद्योगिक इकाइयों का तोहफा दिया है। इसमें 22 नए उद्योगों की नींव रखी गई तो वहीं चार उद्योगों का उद्घाटन किया गया है। इन सभी परियोजनाओं में लगभग 957.98 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे लगभग 5 हजार के करीब लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कई उद्योगपतियों से विक्रम उद्योगपुरी में निवेश के लिए संपर्क किया था।इन 26 उद्योगों में से सबसे ज्यादा 11 इकाइयां विक्रम उद्योगपुरी में लगेंगी। इसके नजदीक मेडिकल डिवाइस पार्क में तीन इकाइयां स्थापित होंगी। ताजपुर-उज्जैन में 10 यूनिट्स लगेंगी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper