कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक की जन्म जयंती पर बरगंवा के कटाए घाट मोड़ में संजय पाठक मित्र मंडल ने आयोजित किया भंडारा

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी। प्रकृति प्रेमीमानव सेवा की प्रतिमूर्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक की जन्म जयंती आज 7 अप्रैल को स्मरण उत्सव के रूप में मनायी गयी। स्मरण उत्सव के तहत जहाँ एक ओर पाठक वार्ड स्थित शांति निवास पर कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक के सुपुत्र पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने पूज्य पिताजी के आदर्शों का स्मरण करते हुये जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी व उनके निराकरण के हर संभव प्रयास किये। वही दूसरी तरफ आज बरगवां स्थित कटाए घाट मोड़ पर आर के लाजिस्टिक सामने प्रति वर्ष की तरह विधायक संजय पाठक के मित्र गुड्डा जैन एवं मित्र मंडल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया सायं 7 बजे से भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आशीष पाठक, यश पाठक, मनीष पाठक, राकेश गौतम, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, वरुण गौतम, सचिन तिवारी, सुमित अजमानी, नीरज नगरिया,ऋषि अरोड़ा, प्रियंक अग्रवाल, लालू जैन, राजा सलूजा सहित मित्र मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper