जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर योजनाओं की हकीकत परखने जिला पंचायत के योजना प्रभारी कर रहे सतत् भ्रमण

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का मैदानी स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिला पंचायत के योजना प्रभारी अधिकारी ग्राम पंचायतों में सतत् रूप से भ्रमण कर मैदानी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। बुधवार को व्हीबी-जी राम जी योजना के परियोजना अधिकारी श्री ऋषि राज चढ़ार ने जनपद पंचायत कटनी और सहायक परियोजना अधिकारी श्री मृगेंद्र सिंह ने रीठी की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की स्थिति की नब्ज़ टटोली। श्री चढ़ार ने ग्राम पंचायत सरसवाही, मड़ई और जुहला पहुंच कर व्हीबी,-जी राम जी योजना के अंतर्गत मां की बगिया के अंतर्गत कराए गए प्लांटेशन कार्य, खेत तालाब और सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की देखभाल और सुरक्षा पर ध्यान रखने के साथ-साथ उद्यान विभाग के परामर्श से कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए ताकि पौधों को संरक्षित किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभारी श्री सिंह ने ग्राम पंचायत कैमोरी, खमरिया दो और बिलहरी पहुंच कर निर्माणाधीन आवासों के हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने हितग्राहियों को यथाशीघ्र आवास पूर्ण कराने की समझाइश दी। इस दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए अब तक आवास पूर्ण नहीं होने में आई कठिनाइयों और समस्याओ  के विषय में जानकारी ली। श्री सिंह ने अन्य निर्माणधीन कार्यों और मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की गतिविधियों को देखा। इस दौरान ग्राम पंचायत के सचिव,ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper