79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में मां तुझे सलाम मेरी पतंग कार्यक्रम का आयोजन
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा 79 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार 79 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में
*मां तुझे सलाम मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति*कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ये कार्यक्रम बेटियों की सोच सपनों भावनाओं और रचनात्मकता को उड़ान देने का एक खूबसूरत अवसर था आज 15 से 25 वर्ष की बेटियों ने इस अभियान में भाग लिया और अपनी पतंग के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दुनिया के सामने रखा, कार्यक्रम में सभी बेटियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और खूबसूरत पतंग के माध्यम से अपनी कला एवं भावनाओं को अभिव्यक्त किया, सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी पतंगे बनाकर वीडियो के माध्यम से अपनी बाते रखी और QR code के माध्यम से अपनी कला और भावनाओं को दिल्ली तक पहुंचाया ,कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की आयोजक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया की सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पतंगों और उसपर लिखे संदेश को वीडियो और QR कोड के माध्यम से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय तक प्रेषित किया गया है जहां से विजेता प्रतिभागीयो को चुना जाएगा, प्रथम विजेता को 10 लाख नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा इसके अलावा चुने गए अन्य प्रतिभागियों को भी अलग-अलग नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला जी रहे एवं उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए इसके अलावा कार्यक्रम में शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक,वर्षा बेरा,मंगल सिंह, रमेश सोनी,अभिषेक शिवहरे,रॉबिन पीटर,दिलदार खान सहित अनेको कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।

