नववर्ष के अवसर पर आबकारी विभाग द्वारा ढाबों एवं बारों की की गई जांच!
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर महोदय श्री शिवम् वर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार ,कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी के आदेशानुसार दिनांक 30.12.2025 को आबकारी विभाग द्वारा ढाबों एवं बारों की सघन जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान महाराजा ढाबा राऊ बायपास,दीपश्री ढाबा की जांच की गई ।
उक्त कार्यवाही में कुल 17 बल्क लीटर माल्ट व 21.6 बल्क लीटर स्पिरिट जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 32620 रुपए होना पाया गया है ।ढाबा संचालकों एवं शराब पीने वालो पर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क,36(a) ,36(b) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी ,श्री जहांगींर ख़ान ,श्री सी के साहू , आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह , जया मुजाल्दे की टीम द्वारा की गईं ।
अभियान का उद्देश्य नववर्ष के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री, अनियंत्रित शोर एवं अनुशासनहीन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

