सावन के दूसरे सोमवार पर अमृत वाटिका कैमोर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान,पार्थिव  शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और भंडारे में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी ।कैमोर में सावन के पवित्र दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से वार्ड क्रमांक 6, खलवारा बाजार स्थित अमृत वाटिका (पुराना राम मिलन सोनी जी का बाड़ा) में एक भव्य एवं अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर के सौजन्य से आयोजित इस वार्षिक धार्मिक उत्सव में क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
प्रातः काल से ही अनुष्ठान स्थल पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धाभाव से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके पश्चात देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से महारुद्राभिषेक संपन्न कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। शिवभक्तों ने पूर्ण निष्ठा और मंत्रोच्चार के बीच विशाल पार्थिव शिवलिंग की रचना की। मुख्य यजमान एवं विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान शिव का जल, दुग्ध, बेलपत्र, भांग और अन्य पवित्र सामग्रियों से महारुद्राभिषेक कराया गया।दिव्य महाआरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।पूरा परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा आयोजक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों एवं पधारे हुए शिवभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के स्नेह से यह अनुष्ठान विगतवर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्विघ्न संपन्न हुआ है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की यह गौरवशाली परंपरा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper