एक बार फिर मौसम ने ली करवट, 20 जनवरी तक सर्द और ठिठुरन भरा रहेगा मौसम

  • Share on :

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है, जिसके कारण लोगों को अब ठंड का सामना करना पड़ रहा है। देर रात तापमान में काफी गिरावट देखी गई। रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास रहा। सुबह 7:00 बजे भी 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। 
मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों में ठंड एक बार फिर से अपना असर दिखाएगी और लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी सर्द हवाओं के आने से सोमवार की शाम से ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी रहा तो सर्दी असर दिखाएगी। जैसे ही हवा का रुख बदलेगा ठंड कम होगी। 
जिले में रविवार की रात का पारा 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम पारा 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दो-तीन दिनों में मौसम के बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो जाने से ठंड में और इजाफा होगा। इसका असर आगामी 20 जनवरी तक बना रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। इसके चलते दिन के तापमान तो सामान्य रहने एवं रात का पारा उछालने की संभावना है।
साभार अमर उजाला, 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper