भारतीय किसान संघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
गोटेगांव नगर के सरस्वती विद्यालय में एक दिवसीय भारतीय किसान संघ तहसील गोटेगांव का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर विशाल चंद्राकर एवं संगठन मंत्री (मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़) महेश चौधरी पधारे ।भगवान बलराम एवं भारत माता की पूजन एवं ध्वजारोहण कर सत्र का उद्घाटन किया। गोटेगांव तहसील अध्यक्ष यशवंत पटेल जी एवं मंत्री यशवंत पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन जिला मंत्री चौधरी अभिषेक सिंह पटेल ने किया। श्री चंद्राकर द्वारा प्रथम सत्र में दंतोपंत ठेगड़े के जीवन परिचय एवं किसान संघ की अवधारणा के बारे में बताया गया द्वितीय सत्र में क्षेत्रिय संगठन मंत्री महेश द्वारा भारतीय किसान संघ की कार्य पद्धति के बारे में बताया गया। भोजन उपरांत तृतीय सत्र में श्री चौधरी ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर कर उनको बदलने के लिए जोर दिया। सम्भागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल द्वारा संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक विषय पर चर्चा की एवं जिला मंत्री अभिषेक पटेल द्वारा ग्राम समिति की कार्यशैली एवं रचनात्मक कार्य के महत्व को बताया प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल द्वारा हमारे ग्राम समिति के कार्य के विषय में बात रखी गई। वर्ग में प्रांतीय सदस्य सरदार ,प्रांत जैविक प्रमुख कृष्णपाल ,जिलाध्यक्ष सन्तोष राय,विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जबलपुर प्रहलाद सिंह जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जी पटेल जिला उपाध्यक्ष नंदराम राजपूत,करेली तहसील अध्यक्ष अनिल पटेल,नरसिंहपुर तहसील अध्यक्ष गोधन सिंह जी एव वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सिंह पटेल,गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश,विश्वनाथ सिंह पटेल समस्त गोटेगांव तहसील कार्यकारिणी एवं तहसील के 50 ग्रामों से भारतीय किसान संघ के कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित रहे।