बुरहानपुर में सीएससी वीएलई की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

  • Share on :

डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आय बढ़ाने पर दिया जोर, जिलेभर से 140 वीएलई हुए शामिल
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर  । डिजिटल इंडिया के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बुरहानपुर में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLE) के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिलेभर से करीब 140 वीएलई ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में सीएससी राज्य प्रमुख अतुलित राय, राज्य समन्वयक आशीष द्विवेदी, सागर गुप्ता एवं सिद्धार्थ सिंहा ने वीएलई को डिजिटल सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं विस्तार के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, ई-श्रम पंजीयन, बैंकिंग बीसी सेवाएं, डिजीपे, बीमा सेवाएं, पीएमजी दिशा और बिजली बिल भुगतान सहित विभिन्न सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को पहुंचाने पर जोर
विशेषज्ञों ने कहा कि सीएससी के माध्यम से सरकारी एवं विभिन्न डिजिटल सेवाओं को आमजन तक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाया जा सकता है। इससे ग्रामीण नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने के साथ वीएलई के लिए आय के नए अवसर भी विकसित होते हैं।
कार्यशाला में वीएलई को नई तकनीकों, डिजिटल प्रक्रियाओं और विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
त्वरित और पारदर्शी सेवा देने का संदेश
अधिकारियों ने वीएलई से ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीएससी केंद्र डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वीएलई ने अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं से संबंधित सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनका समाधान बताते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper