भगवान की परीक्षा नहीं लेना चाहिए,उनकी प्रतीक्षा करनी चाहिए: पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

  • Share on :

शिवपुरी जिला ब्यूरो हेमंत भार्गव ।
शिवपुरी, करैरा। बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में  तृतीय दिवस सोमवार दोपहर 4बजे महाआरती हुई, प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे भोला महाराज के परिजनों ने की.लाखों   श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि करैरा संत महावीर दास की समधी है, बगीचा सरकार, बीजासन माता, श्रीराम राजा धाम पूरी भूमि देख कर लगता है कि पुराना भूमि तीर्थ रहा होगा, करैरा में इतने भक्त, भक्तों की चर्चा सनातन के प्रति तीर्थ रही होगी,आने वाले समय में तीर्थ बन जाएगी.कथा सुनने से संतोष कु तिजोरी भर जाती है.तन,मन,धन तीन है, तीनों का सदुपयोग होता है,तन का काम है,सेवा करना.मन का काम है, भगवान का नाम.धन काम है,परमार्थ में लगाना.परमात्मा को पाने के लिए ज्ञान, भक्ति, वैराग्य ही है.
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने श्रीराम कथा सुनाई और  वाल्मीक जयंती पर राम जी की कृपा का उदाहरण दिया,इसके उपरांत भगवान शिव और पार्वती जी के प्रसंग सुनाये.इसके उपरांत कथा सुनाई,गीत-सन्गीत पर श्रद्धालू भाव विभोर हो गये,
कल 27अक्टूवर को भगवान शिव की बरात ओर श्री राम का जन्म महोत्सव  मनाया जाएगा.
अन्नपूर्णा भोजन पंडाल जोकि 8वीघा में निर्मित है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.
200के लगभग सेवा समिति के सदस्य भोजन प्रसादी में बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में संलग्न है,देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है.हजारो श्रद्धालु,साधु संत ,विशाल पंडाल एवं मंदिर परिसर के आसपास बनाए गये पंडालों में रात्रि में विश्राम भी कर रहे हैं,इनके लिए पानी,नहाने धोने की व्यवस्था के साथ -साथ साफ सफाई की समिति ने  सुन्दर व्यवस्था की गई है.समिति के सदस्य रात दिन सेवा कर रहे हैं.सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.यातायात व्यवस्था को पुलिस के जवानों ने अच्छी तरह से संचालित किया है.
27अक्टूवर को दिव्य दरबार, 28अक्टूवर के दिव्य दरवार में भूत प्रेत बाधा का निवारण होगा. ,29,,30,को गुरु दीक्षा होगी.
हजारों श्रद्धालु देश के अनेक शहरों, गांवों से करैरा पहुंच रहे हैं.
करैरा में लघु महाकुंभ लग गया है.

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper