एक पेड़ माँ के नाम अभियान

  • Share on :

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में होगा वृहद पौधारोपण 
13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा 
इंदौर। भाजपा इंदौर नगर की मासिक बैठक आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,  विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोपीकृष्ण नेमा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कल सुबह 10:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी की उपस्थिति में इंदौर ग्रीन इंदौर के संकल्प को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करेगा, 51000 पौधे लगाकर इंदौर 21 लाख पौधे के लक्ष्य की और आगे बढ़ेगा। 
श्री विजयवर्गीय ने कहा  भारत को युवाओं का देश कहा जाता है, युवाओं के बल पर आज भारत विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के महत्व को समझकर उनके लिए अनेकों योजनायें बनाई है, कई महत्वपूर्ण अवसरों पर युवाओं ने राष्ट्र को सम्मान दिलाने और गौरवांवित करने का  अवसर दिलाया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है उसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी, जैन जी हमारी ताकत है, इस ताकत को राष्ट्र के निर्माण में, विकसित भारत के संकल्प और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ तिरंगा का सम्मान पूरी दुनिया में और अधिक बढ़े, इसके लिए युवा दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करें। 

संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया था आज यह जनआंदोलन बन गया है। इस अभियान का भाव युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को जाग्रत कर राष्ट्र को सक्षम बनाना है। 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर ने पिछ्ले वर्षगाँठ एक दिन में रिकार्ड 12 लाख 40 हजार से अधिक पौधे रोप कर रिकार्ड बनाया था, इस बार भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी की उपस्थिति में रेवती रेंज पर 51 हजार पौधे लगाकर इंदौर को पर्यावरण में नंबर वन बनाना है। 
उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता ऐसे ही नहीं मिली है, हजारो लाखों क्रांतिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपने प्राणों की आहुति दी है तब जाकर हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है, तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है, तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है। 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लघु भारत के दर्शन होंगे।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सूरज केरो, हरिनारायण यादव, आलोक दुबे, महेश पालीवाल, मानसिंह यादव, अंजू माखीजा, अमरदीप मौर्य, सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, महेश कुकरेजा, भारत पारख आदि उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper