जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ओपन एयर केनवास आयोजित

  • Share on :

इंदौर। शहर में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत “क्लीन इंदौर, सेव वॉटर” थीम पर ओपन एयर केनवास कार्यक्रम का आयोजन सेल्फी पॉइंट, पलासिया पर किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने जल गंगा सर्वधन अभियान के अंतर्गत पलासिया चौराहे पर आयोजित ओपन कैनवस पेंटिंग में सहभागिता की।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बताते हुए नागरिकों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील की। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने कहा कि जनसहभागिता से जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल रही है।

कार्यक्रम में कलाकारों व विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper